रजनीकांत की 'जेलर 2' में नहीं होगा Shah Rukh Khan का कैमियो, मेकर्स का है 'किंग' पर फोकस

Shah Rukh Khan Not in Jailer 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर 2' में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के कैमियो को करने की खबरें झूठी साबित हुई हैं। अभिनेता का फोकस इस समय 'किंग' पर है।

Shah Rukh Khan Not in Jailer 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता को लेकर खबरें आ रही है कि उन्हें आने वाले दिनों में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में कैमियो करते हुए देखा जाएगा। शाहरुख खान और रजनीकांत (Rajinikanth) को फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) में स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब नजर आए। मगर फैन्स का यह सपना टूटता नजर आ रहा है। ताजा अपडेट यह है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में स्पेशल अपीयरेंस करते हुए नहीं देखा जाएगा।

Shah Rukh Khan and Rajinikanth

रजनीकांत की 'जेलर 2' नजर नहीं आएंगे शाहरुख खान (Pic Credit: X)

'जेलर 2' में नजर नहीं आएंगे शाहरुख खान

पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार शाहरुख खान फिल्म 'जेलर 2' में कैमिययो करने के लिए लगभग 5 दिनों तक शूट करने वाले थे। मेकर्स ने सभी तैयारियां भी शुरू कर ली थी। हालांकि ताजा अपडेट यह है कि उस मूवी में शाहरुख खान को नहीं देखा जाएगा। अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' पर फोकस कर रहे हैं। इस मूवी की रिलीज से पहले उनका कोई इरादा नहीं है कि किसी मूवी का हिस्सा बनकर बड़े परदे पर नजर आएं। (इसे भी पढ़ें: राजपाल यादव की खिल्ली उड़ाकर बुरे फंसे सौरभ द्विवेदी, Salman Khan ने ऐंठा कान)

End of Feed