Janhvi Kapoor increased her Fees: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को अपने इशारों पर नचाने के बाद अदाकारा जाह्नवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने की कोशिश करने लगी हैं। जाह्नवी कपूर के खाते में इस वक्त साउथ की दो बड़ी फिल्में देवरा और आरसी 16 हैं। जहां देवरा में जूनियर एनटीआर दिखाई देंगे तो वहीं आरसी 16 में राम चरण मुख्य किरदार प्ले करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो अदाकारा जाह्नवी कपूर ने ये दोनों फिल्में 5 करोड़ और 6 करोड़ में साइन की थीं लेकिन अब उन्होंने मेकर्स से अपनी फीस बढ़ाने की मांग की है। अदाकारा जाह्नवी कपूर का लगता है कि इन बिग बजट फिल्मों के लिए उन्हें मोटी रकम मिलनी चाहिए, जिस कारण उन्होंने मेकर्स से फीस बढ़ाने को कहा है।
फिल्म के मेकर्स ने अभी तक जाह्नवी कपूर की मांग पर कोई एक्शन नहीं लिया है लेकिन उन्होंने इसे ठुकराया भी नहीं है। मेकर्स इन दिनों जाह्नवी कपूर की फरमाइश पर विचार कर रहे हैं। फिल्म के बजट के अनुसार जाह्नवी कपूर की फीस में इजाफा किया जाएगा। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि एक्ट्रेस की फीस बढ़ेगी या नहीं?
RC16 और Devara दोनों ही हैं बिग बजट फिल्में
जहां जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में कंटेंट बेस्ड फिल्में कर रही हैं, वहीं उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए मेग बजट एंटरटेनर्स का सहारा लेने का फैसला लिया है। आरसी 16 और देवरा दोनों ही बिग बजट फिल्में हैं, जिनमें जाह्नवी कपूर का अच्छा खासा रोल होगा। उम्मीद की जा सकती है कि इन दोनों फिल्मों के दम पर जाह्नवी कपूर बड़ी अदाकारा बनकर उभरेंगी।
