साउथ मूवीज

Samantha Ruth Prabhu रक्त ब्रह्मांड में जबरदस्त एक्शन करती हुई आएंगी नजर! फोटो शेयर कर खोला राज

सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में सामंथा के एक्स पति ने शोभिता धुलिपाला संग शादी की है। इस सीरीज में एक्शन करने के बाद एक्ट्रेस दोबारा एक्शन करने के लिए तैयार है। सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही रक्त ब्रह्मांड की सीरीज में नजर आने वाली हैं।

Image

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में सामंथा के एक्स पति ने शोभिता धुलिपाला संग शादी की है। सामंथा हाल ही में वरूण धवन के साथ जासूसी थ्रिलर सीरीज सिटाडेल: हनी बनी में नजर आईं थी। इस सीरीज में एक्शन करने के बाद एक्ट्रेस दोबारा एक्शन करने के लिए तैयार है। सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही रक्त ब्रह्मांड की सीरीज में नजर आने वाली हैं।

हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो लगाकर हिंट दिया है कि एक्ट्रेस अपनी आने वाली सीरीज रक्त ब्रह्मांड में एक्शन करती हुई नजर आएंगी। वेब सीरीज रक्त ब्रह्मांड - द ब्लडी किंगडम एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा सीरीज होने वाली है। इस सीरीज में सामंथा के साथ लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं। सिटाडेल: हनी बनी को तुम्बाड निर्देशन फेम राही अनिल बर्वे ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आदित्य और सामंथा पहली बार नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में सामंथा के अलावा वामिका गब्बी और अली फजल भी नजर आने वाले हैं।

सामंथा नागा का कब हुआ था तलाक

सामंथा आखिरी बार सिटाडेल हनी बनी में नजर आईं थी। इस सीरीज में वरुण धवन भी नजर आए थे। इस सीरीज में के के मेनन, सिमरन, सिकंदर खेर, साकिब सलीम और सोहम मजूमदार भी नजर आए थे। सिटाडेल: हनी बनी 6 नवंबर, 2024 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग कर रही है। हाल ही में सामंथा के एक्स पति नागा चैतन्य ने शोभिता से शादी की है। सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक साथ में नहीं चल सका और साल 2021 में तलाक हो गया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article