साउथ मूवीज

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू की शादी के खिलाफ बोलने पर एक्ट्रेस की एक्स मेकअप आर्टिस्ट को मिल रही धमकियां

Samantha Ruth Prabhu Ex Makeup Artist get Threatened: सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू की शादी विवादों में घिरती नजर आ रही है। एक तरफ एक्ट्रेस ने अपने नए जीवन की शुरुआत की है, दूसरी तरफ कुछ लोग सामंथा को चीटर तक कहकर बुला रहे हैं। जिसके बाद उन्हें धमकी भी दी जा रही है।

Image

Samantha Ruth Prabhu Ex Makeup Artist get Threatened

Samantha Ruth Prabhu Ex Makeup Artist get Threatened: एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू की शादी इस समय चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सामंथा ने राज संग शादी की, जिसकी खबर आग की तरह फैल रही है। यह एक्ट्रेस की दूसरी शादी है, जिसके बाद उनपर कई सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ राज निदिमोरू( Raj Nidimoru) की भी यह दूसरी शादी है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें सुनाई दे रही हैं। एक तरफ जहां लोगों का कहना है कि राज ने अभी तक अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया है। दूसरी तरफ सामंथा की ही एक्स बेस्ट फ्रेंड उन्हें ट्रोल कर रही है। हाल ही में सामंथा की एक्स मेकअप आर्टिस्ट और उनकी बेस्ट फ्रेंड रहीं साधना सिंह ने सामंथा की शादी पर पोस्ट किया। जिसके बाद से विवाद खड़ा हो गया है, अब साधना का कहना है कि लोग उन्हें धमकियां तक दे रहे हैं।

साधना सिंह( Sadhana Singh) और सामंथा रूथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) कभी अच्छी दोस्त हुआ करती थी। लेकिन कुछ समय से ही दोनों एक-दूसरे से वास्ता नहीं रखती। हाल ही में जब सामंथा की शादी की न्यूज आई तो, साधन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। जिसे सामंथा से जोड़ा जा रहा है। उस पोस्ट में लिखा था, "विलेन कैसे पीडिता का किरदार निभाते हैं" । उनकी इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि वह सामंथा को विलेन बोल रही हैं।

खैर इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से ही साधना सिंह को धमकियां मिल रही है। उन्होंने खुद यह बात सोशल मीडिया के जरिए बताई कि उन्हें धमकी दी जा रही है। साधना ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनका पीछा किया गया और उनके साथ बुरा बर्ताव भी किया गया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने उन्हें अपशब्द कहे जाने का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए, उन्होंने लिखा, "ये पढ़े-लिखे, कुंठित जीव हैं जिनका दिमाग़ जम गया है, जो मेरा पीछा कर रहे हैं और मुझे गालियाँ दे रहे हैं।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article