Samantha Ruth Prabhu Bold Photoshoot: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपने एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण भी छाई रहती हैं। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने बेहद बोल्ड अंदाज में फोटोशूट कराया है, जो समय चर्चा में है। पैंटसूट में सामंथा रुथ प्रभु अपनी हॉटनेस से फैन्स का ध्यान आकर्षित करती नजर आ रही हैं। फैन्स भी सामंथा रुथ प्रभु का ये बोल्ड अवतार देखने के बाद कमेंट्स में खूब तारीफ कर रहे हैं। आइए सामंथा रुथ प्रभु के इस लेटेस्ट फोटोशूट पर डालें एक नजर।
सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ ही घंटों पहले सिजलिंग पिक्स पोस्ट की हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने हॉट बॉस वाइब्स देते हुए पिक्स को कैप्शन दिया है, 'यह फैशन है बेबी।' फैन्स एक्ट्रेस की खूबसूरती के कायल हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'आप अपनी चेहरे के ग्लो के बरकरार रखने के लिए क्या इस्तेमाल करती हो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'बहुत सुंदर लग रही हो।' फैन्स के साथ-साथ साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने सामंथा रुथ प्रभु की पिक्स पर एक फायर इमोजी पोस्ट की है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु को लेकर खबरें हैं कि वो अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द रूल' में एक धांसू कैमियो करती नजर आएंगी। इतना ही नहीं मेकर्स इस फिल्म के तीसरे पार्ट में उनके लिए एक अहम रोल भी प्लान कर रहे हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर जारी किया गया है, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया है।
