साउथ मूवीज

Salaar Twitter Review: प्रभास का खूंखार अवतार देख दूर हुईं सभी शिकायतें, फैंस बोले 'इसे कहते हैं धांसू कमबैक'

Salaar Twitter Review: साउथ कलाकार प्रभास (Prabhas) की नई फिल्म सलार (Salaar) सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सलार के मेकर्स ने रिलीज से चंद दिन पहले धमाकेदार ट्रेलर वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रभास एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। डायरेक्टर प्रशांत नील ने सलार के ट्रेलर से फैंस की सभी शिकायतें दूर कर डाली हैं।

Image

Salaar Twitter Review

Salaar Twitter Review: भारतीय सिनेमा के बाहुबली एक्टर प्रभास (Pabhas) की नई फिल्म सलार (Salaar) सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सलार के मेकर्स ने रिलीज से चंद दिनों पहले दर्शकों के सामने ट्रेलर वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमार जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। प्रभास के फैंस को सलार का टीजर देखने के बाद यह शिकायत थी कि प्रशांत नील ने केजीएफ जैसी धमाकेदार मूवी नहीं बनाई है लेकिन सलार के ट्रेलर ने दर्शकों की वो सारी शिकायतें दूर कर दी हैं। फिल्म सलार के ट्रेलर को देखने के बाद प्रभास के फैंस भी यह मानने को मजबूर हो गए हैं कि ये केजीएफ से भी बड़ी मूवी है।

Salaar का ट्रेलर देखकर खुश हुए प्रभास के फैंस

प्रभास के फैंस फिल्म सलार का ट्रेलर देखने के बाद काफी खुश हैं। फैंस का कहना है कि सलार का स्तर इतना बड़ा है कि इसे देखने का असली मजा थिएटर में ही आएगा। एक फैन ने लिखा है, 'क्या कमाल की फिल्म बनाई है प्रशांत नील ने.... और प्रभास से क्या काम करवाया है। इसे देखने के लिए तो थिएटर में ही जाना होगा।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'साल की शुरुआत पठान जैसी फिल्म के साथ हुई थी और अंत सलार के साथ होगा। सलार इतनी धांसू मूवी लग रही है कि शब्द भी कम पड़ रहे हैं।'

Dunki के साथ है Salaar की टक्कर

प्रभास की सलार की सीधी टक्कर शाहरुख खान की डंकी से है। साल के अंत में होने वाले इस क्लैश से ट्रेड पंडित परेशान हैं लेकिन इन दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शाहरुख और प्रभास के फैंस में इस वक्त रेस लगी हुई है कि वो अपने पसंदीदा स्टार की मूवी को बड़ी ओपनिंग दिलाएं। वैसे आप डंकी और सलार में से किस फिल्म के लिए सपोर्ट करते हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article