साउथ मूवीज

Salaar : Part-1 Ceasefire के साथ सामने आया सीक्वल का टाइटल, अब बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा प्रभास का तेवर

Salaar: Part-1 Ceasefire Sequel Title Reveals: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी फिल्म 'सालार: पार्ट-1 सीजफयार' से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है। खास बात तो यह है कि मूवी की एंडिंग के साथ-साथ सीक्वल मूवी का टाइटल भी सामने आ चुका है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

Image

प्रभास स्टारर 'सालार' के सीक्वल को मिला टाइटल

Salaar: Part-1 Ceasefire Sequel Title Reveals: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी फिल्मों से धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रभास की 'सालार: पार्ट-1 सीजफायर' (Salaar: Part-1 Ceasefire) बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खास बात तो यह है कि मूवी ने बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई भी कर डाली है। प्रभास (Prabhas) की 'सालार' को लेकर पहले ही खबर आई थी कि ये दो हिस्सों में आएगी। वहीं 'सालार' के साथ-साथ मेकर्स ने सीक्वल मूवी के टाइटल का भी खुलासा कर दिया है।

प्रभास (Prabhas) स्टारर 'सालार: पार्ट-1 सीजफायर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। केवल भारत में ही मूवी ने 95 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। यहां तक कि वैश्विक स्तर पर भी फिल्म ने 160 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है। वहीं फिल्म के टाइटल की बात करें तो मूवी के एंडिंग के साथ ही मेकर्स ने सीक्वल के टाइटल का खुलासा कर दिया, जो कि 'सालार पार्ट 2: शौर्यांगा पार्वम' होने वाला है। बता दें कि प्रभास स्टारर 'सालार' पहले सितंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण मेकर्स ने इसकी रिलीज को दिसंबर तक आगे बढ़ा दिया।

'सालार: पार्ट-1 सीजफायर' (Salaar: Part-1 Ceasefire) की बात करें तो मूवी खांसार नाम के साम्राज्य पर आधारित है। इसके अलावा फिल्म में दो दोस्तों की कहानी देखने को मिलेगी। मूवी पूरी तरह से एक्शन और इमोशंस से भरी हुई है, जिसमें थ्रिलर और सस्पेंस का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article