Ravi Mohan Break From Acting: साउथ सुपरस्टार रवि मोहन की जिदंगी में उथल-पुथल मची हुई है। रवि किशन अपनी पत्नी आरती से अलग हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच रवि मोहन का नाम केनिशा फ्रांसिस के साथ जुड़ रहा है। इसी वजह से रवि मोहन की जिंदगी चर्चा में बनी हुई है और अब इन सबके बीच अभिनेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें रवि मोहन ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। रवि मोहन ने खुलासा किया है कि जब तक वह अपनी पत्नी से तलाक नहीं ले लेते, तब तक वह वापसी नहीं करेंगे। इस मौके पर उन्होंने पत्नी पर काला जादू करने का आरोप भी लगाया। (ये भी पढ़ें: '38 साल में कभी नहीं पढ़ी स्क्रिप्ट...' Salman Khan कैसे करते हैं फिल्मों का चयन? करियर पर किया बड़ा खुलासा)
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोए रवि मोहन
रवि मोहन ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वह पत्नी संग विवाद पर अपना पक्ष रखने आगे आए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह भावुक होते हुए नजर आए। इतना ही नहीं, उनका चीखना चिल्लाना भी देखने के लिए मिला। रवि मोहन ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बहुत से लोग मुझे उकसाने की कोशिश में लगे हैं लेकिन में कहना चाहता हूं कि यही मेरा ऑफिस है और यहां सीधा आ जाओ। कोई भी काम घुमा फिराकर नहीं होगा। लोग मुझे नीचा दिखाना चहाते हैं। मैं काफी समय तक चुप बैठा हुआ था।' (ये भी पढ़ें: Elvish Yadav का लंदन एयरपोर्ट पर खोया सामान, ब्रिटिश एयरवेज पर ज्वालामुखी की तरह फूटा राव साहब का गुस्सा)एक्टिंग से ब्रेक का किया ऐलान
रवि मोहन ने आगे कहा कि मेरी जिंदगी तब सामान्य हो जाएगी जब मुझे तलाक मिल जाएगी। इसके बाद ही मेरे खिलाफ साइबर बुलिंग भी बंद हो जाएगी। तब मैं एक्टिंग में वापिस आऊंगा। जो भी हो रहा है, सब पर मेरी नजर है। 23 साल तक मैंने दिन रात काम किया है। मेरी 95 प्रतिशत फिल्में सफल हुई है। इसके बावजूद मुझे ये बातें करनी पड़ रही हैं।
ravi mohan (photo credit- instagram)
रवि मोहन का पत्नी पर आरोप
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने एक्स वाइफ आरती पर काला जादू करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा, 'मुझे खून की उल्टी होने लगी थी और अभी भी हुई है। वो काला जादू करती है।' इस मौके पर आरती पर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि आरती ने शादी के लिए दबाव डालने के लिए अपना हाथ तक काट लिया था। इन्हीं परिस्थितियों में वह आरती से शादी करने के लिए राजी हुए थे। रवि मोहन ने यह भी कहा कि पहले दिन से ही उनकी जिंदगी नरक बन गई है।
