साउथ मूवीज

पक्की हो गई बात! रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर आया बड़ा अपडेट

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: काफी समय से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें चल रही है। रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दोनों जल्द ही 7 फेरे लेने वाले हैं। इस बीच रश्मिका और विजय की शादी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है कि फैंस गदगद हो गए हैं।

Image

pic credit- instagram

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। काफी समय से रश्मिका और विजय की शादी की खबरें चल रही है। रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दोनों जल्द ही 7 फेरे लेने वाले हैं। हाल ही में दोनों का वेडिंग कार्ड भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस बीच रश्मिका और विजय की शादी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है कि फैंस गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी

पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 2026 का सबसे चर्चित टॉपिक बन चुकी है। महीनों से अफवाहें चल रही थीं कि दोनों उदयपुर में छोटे समारोह में शादी करेंगे। अब रश्मिका ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है। बॉलीवुड हंगामा ने जब रश्मिका को शादी की बधाई का मैसेज भेजा, तो उन्होंने 'थैंक यू' और मुस्कुराते हुए इमोजी के साथ जवाब दिया। इससे साफ हो गया कि दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी कर रहे हैं। शादी बहुत प्राइवेट होगी। परिवार और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। तेलुगु या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से किसी को भी शादी में नहीं बुलाया गया है।

Rashmika Mandanna confirms wedding with vijay deverakonda

Rashmika Mandanna confirms wedding with vijay deverakonda

यहां होगा रिसेप्शन

रश्मिका और विजय हैदराबाद और मुंबई में अलग-अलग ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे, जहां इंडस्ट्री के सभी दोस्तों को बुलाया जाएगा। शादी के बाद दोनों थोड़े दिन काम से ब्रेक लेंगे। लेकिन रश्मिका के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, इसलिए उन्हें जल्द काम पर लौटना होगा। इससे पहले दोनों ने एक साथ विज्ञापन की शूटिंग भी की है।रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने शादी में फोटो-वीडियो लीक न हो, इसके लिए सख्त इंतजाम किए हैं। यहां तक कि 'नो-फोन पॉलिसी' लागू की गई है। एक बड़ी ओटीटी कंपनी ने शादी के वीडियो के एक्सक्लूसिव अधिकार खरीदने के लिए भारी ऑफर दिया था, लेकिन विजय और रश्मिका ने इसे ठुकरा दिया। विजय चाहते हैं कि शादी पूरी तरह निजी रहे और इसे कमर्शियल न बनाया जाए।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article