साउथ मूवीज

विजय देवरकोंडा संग शादी की खबरों को लेकर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे नहीं पता...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 16, 2026, 01:02 PM IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रश्मिका मंदाना से उनकी शादी को लेकर सवाल किए गए। जिसका रश्मिका मंदाना ने ऐसा जवाब दिया की सब हैरान रह गए। तो चलिए जानते हैं कि रश्मिका मंदाना ने क्या...

Image

Image Source: IMDb

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। रश्मिका मंदाना की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग सगाई की कर ली है। जिसके बाद से फैंस विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का इंतजार है। इन सब के बीच अब रश्मिका मंदाना का नया वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

रश्मिका मंदाना ने शादी को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर से विजय देवरकोंडा संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आया रश्मिका मंदाना का एक वीडियो है। इस वायरल हो रहे वीडियो में रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर नजर आईं, पैप्स ने एक्ट्रेस को शादी के लिए मुबारकबाद दी। जिसे बाद रश्मिका मंदाना हैरान हो गईं। इसके बाद रश्मिका मंदाना ने बस मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मुझे नहीं पता आप किस बारे में बात कर रहे हैं।' रश्मिका मंदाना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, तो चलिए बिना देर किए देखते हैं रश्मिका मंदाना की ये वायरल वीडियो।

यहां देखें रश्मिका मंदाना का वीडियो

कब हो सकती है शादी

रश्मिका मंदाना की इस वीडियो के साथ-साथ शादी की डेट भी काफी चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इसी महीने यानी 28 फरवरी को उदयपुर में शादी कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। रश्मिका मंदाना की वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article