शादी की खबरों के बीच रश्मिका-विजय एयरपोर्ट पर साथ में हुए स्पॉट, दिखा स्टाइलिश अवतार

Rashmika-Vijay Spotted At Mumbai Airport: तेलुगु स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी की अफवाहें उड़ रही हैं। शादी की खबरों के बीच दोनों एक्टर्स को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों का लुक काफी स्टाइलिश दिखाई दिया।

Rashmika-Vijay Spotted At Mumbai Airport: साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका-विजय दोनों ही एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कई बार साथ में स्पॉट किए जाने के बाद भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है। दोनों की शादी को लेकर भी अफवाहें उड़ रही हैं। इन अफवाहों के बीच अब तेलुगु स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका के लिए अक्षय खन्ना नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर को ऑफर हुई थी फिल्म)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda

साथ में नजर आए रश्मिका-विजय

ब्राउन और ब्लैक रंग के कैजुअल आउटफिट में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किए गए। दोनों ने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे। पैपराजी द्वारा रश्मिका और विजय की क्लिक गईं पिक्स बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि रश्मिका-विजय ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शादी से कुछ दिन पहले दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखने के बाद फैन्स भी इन्हें एक होते हुए देखने के लिए बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में 50 करोड़ी होने से चूक गई शाहिद-त्रिप्ती की फिल्म, देखें आंकड़े)

हाल ही में विजय की तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की पिक्स भी ऑनलाइन सामने आई थी। ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि विजय ने मुख्यमंत्री को उदयपुर में होने जा रही खुद की शादी का न्योता दिया है। हालांकि रश्मिका-विजय की शादी की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक दोनों राजस्थान के उदयपुर में आलीशान सिटी पैलेस में शादी कर सकते हैं। इस शादी में परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल होंगे।

End of Feed