साउथ मूवीज

न्यूयॉर्क शहर में 43वें इंडियन डे परेड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ आए नजर, फिर उड़ीं रिश्ते में होने की अफवाह

Rashmika-Vijay Spotted Together: 17 अगस्त यानी रविवार को न्यूयॉर्क शहर में 43वें इंडिया डे परेड के दौरान साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को साथ में देखा गया। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों ने इनके रिश्ते में होने के कयास फिर से लगाने शुरू कर दिए हैं।

Image

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda

Rashmika-Vijay Spotted Together: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर बार-बार ऐसी अफवाहें सामने आती हैं कि दोनों रिश्ते में हैं। मगर रश्मिका और विजय ने अभी तक पब्लिक में यह कबूल नहीं किया है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इन दोनों ने अक्सर एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताया है। हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के कई वीडियोज और पिक्स इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान विजय देवरकोंडा को अपनी कथित गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना का खास ध्यान रखते हुए भी देखा जा सकता है।

रविवार को न्यूयॉर्क शहर में 43वें इंडिया डे परेड में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा शामिल हुए। दोनों को साथ में स्पॉट करने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर यह जोड़ी चर्चा का विषय तब बनी, जब इन्हें इवेंट के दौरान एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया। कैमरे में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का क्यूट मोमेंट कैद हुआ।

बस पर चढ़ते रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भारतीय झंडा लहराया। इस मौके पर इकट्ठा हुए लोगों का भी रश्मिका और विजय ने साथ में मिलकर अभिवादन किया। विजय शेरवानी में बेहद खूबसूरत लग रहे थे जबकि रश्मिका लाल रंग की साड़ी में कहर ढाती नजर आईं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा को हाल ही में रिलीज स्पाई थ्रिलर फिल्म 'किंगडम' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन करने में विफल साबित हुई है। वहीं दूसरी ओर रश्मिका मंदाना आखिरी बार फिल्म 'कुबेरा' में दिखाई दीं। इस मूवी में धनुष अहम रोल में थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article