साउथ मूवीज

2026 में गर्दा उड़ाएंगे Rajinikanth, जेलर 2 की रिलीज को लेकर आया अपडेट

Jailer 2 Update: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। अब फिल्म जेलर 2 की रिलीज को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है।

Image

जेलर 2 की रिलीज को लेकर सामने आया अपडेट (pic credit-jailer film)

Jailer 2 Update: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब सभी की नजरें रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) पर टिकी हुई है। इस मूवी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म कब रिलीज हो सकती है। (ये भी पढ़ें-Rajinikanth की 'Jailer 2' के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, बिजली का झटका लगने से क्रू मेंबर की हुई मौत)

rajini jailer 2

जेलर 2 की रिलीज को लेकर सामने आया अपडेट (pic credit-jailer film)

जेलर 2 की रिलीज को लेकर सामने आया अपडेट

कई महीनों से चल रही चर्चाओं और रिलीज डेट में बदलाव के बाद अब सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर 2 की रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्ममेलर की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने यह तारीख खास रणनीति के तहत चुनी है, क्योंकि इसके बाद गणेश चतुर्थी का लंबा फेस्टिव वीकेंड आने वाला है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और गोवा जैसे बड़े मार्केट्स में फिल्म को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। साल 2023 की ब्लॉकबस्टर जेलर के सीक्वल को निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार बना रहे हैं। फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस बार फिल्म में रजनीकांत के साथ कमल हासन समेत कई बड़े सितारे भी नजर आएंगे।

क्या जेलर 2 में नजर आएंगे शाहरुख खान

फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक एक बार फिर खास आकर्षण रहने वाला है। हाई एनर्जी गानों और दमदार बैकग्राउंड स्कोर के जरिए फिल्म को और भी भव्य बनाने की तैयारी है। वहीं रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के अपने आइकॉनिक किरदार में दिखाई देंगे, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बाद में रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने इस ऑफर को मना कर दिया। फिलहाल फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। मेकर्स को पूरा भरोसा है कि जेलर 2 सिनेमाघरों में एक बड़ा धमाका साबित होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article