रजनीकांत और लोकेश कनगराज की फिल्म कुली इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजनीकांत की ये फिल्म15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर वॉर-2 के साथ होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के ओवरसीज राइट्स कितने करोड़ में बिके हैं।
कुली इस साल की सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें है। इस फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वही कुली ने अपनी रिलीज से पहले ही मील का पत्थर हासिल कर लिया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने विदेशी अधिकारों को 68 करोड़ रुपये में बेचकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश हैं।
वॉर-2 से टक्कर के कारण कम हुई कीमत
फिल्म के अंतर्राष्ट्रीय थिएट्रिकल अधिकार आयंगरन इंटरनेशनल ने 68 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह सौदा तमिल सिनेमा के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा विदेशी सौदा है। एक ट्रेड सोर्स ने खुलासा किया कि अगर वॉर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव ना होता तो कुली की कीमत और भी ज़्यादा होती। विदेशी डील पहले ही रजनीकांत की अब तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय थिएट्रिकल सेल बन गई है, जिसने जेलर ( 35 करोड़ रुपये) और 2.0 जैसी उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है ।
आमिर खान का जबरदस्त कैमियो
फिल्म कुली में रजनीकांत के अलावा, नागार्जुन, उपेंद्र और आमिर खान जैसे दमदार सितारे नजर आने वाले हैं। कैथी और विक्रम जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित कुली में आमिर खान कैमियो करने वाले हैं।
