साउथ मूवीज

रजनीकांत ने पत्नी लता के साथ मनाई शादी की 44वीं सालगिरह, दुबई से लव बर्ड की तस्वीरें आई सामने

रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुली को लेकर बिजी चल रहे हैं। इसी बीच फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर एक्टर ने कुछ समय अपनी पत्नी के लिए निकाला है। रजनीकांत अपनी पत्नी लता के साथ दुबई में अपनी 44वीं सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।

Image

रजनीकांत

रजनीकांत अपनी पत्नी लता के साथ शादी की 44वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके का जश्न कपल दुबई में बना रहे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रजनीकांत ने लता के साथ समय बिताने के लिए 'कुली ' की शूटिंग से ब्रेक लिया है और दुबई में अपने सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। फैंस एक्टर की इसलिए काफी ज्यादा तारीफ भी कर रहे हैं। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

इन फोटो में रजनीकांत नेवी-ब्लू टी-शर्ट में स्टाइलिश लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी लता ने क्रीम रंग का सूट कैरी किया है। इस फोटो के वायरल होने के बाद लोग उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। शादी के 44 साल बाद भी उनका और उनकी पत्नी लता के बीच का प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है। ये तस्वीर देखकर साफ पता चल रहा है।

रजनीकांत जल्द ही फिल्म 'कुली' में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।रजनीकांत की इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार फिल्म कुली की स्टारकास्ट में एक चर्चित साउथ एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। वह एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं। पूजा हगेड़े की एंट्री से फैंस के बीच खुशी का मौहाल है। 26 फरवरी को मेकर ने एक्ट्रेस की पहली झलक दिखाई थी, लेकिन फेस नहीं दिखाया था, लेकिन आज का फेस भी नजर आ गया है। इस फिल्म में नागार्जुन, सत्यराज, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article