Will Smith to Enter in Raaka: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) की मच अवेटेड फिल्म 'राका' (Raaka) लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। इस मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण अहम रोल अदा करती दिखाई देंगी। अब इस प्रोजेक्ट से जुड़ी एक नई रिपोर्ट ने फैन्स की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है। खबरों के मुताबिक अल्लू अर्जुन की 'राका' में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ फिल्म में नजर आ सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic: 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी Yash की फिल्म, 21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग)
अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगे विल स्मिथ (Pic Credit: Instagram)
विल स्मिथ निभा सकते हैं विलेन का किरदार
Mid-Day की एक रिपोर्ट के अनुसार, विल स्मिथ फिल्म में एक अहम नेगेटिव किरदार निभा सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने बीते साल हॉलीवुड एक्टर से बात की थी। कई महीनों की बातचीत के बाद अब उनकी शूटिंग को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विल स्मिथ के हिस्से की शूटिंग विदेश में हो सकती है। हालांकि शूटिंग के लिए लोकेशन अभी फाइनल नहीं हुई है। इसे अभिनेता की उपलब्धता के आधार पर तय किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि विल स्मिथ के कॉस्ट्यूम फाइनल हो चुके हैं और फिल्म की टीम उनके साथ शूटिंग शुरू होने को लेकर काफी उत्साहित है।
'राका' में शाहरुख खान भी आएंगे नजर?
फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो को लेकर पहले भी खबरें सामने आई थीं, लेकिन बाद में इन दावों को खारिज कर दिया गया था। हालांकि, अब सामने आई नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख खान भी 'राका' का हिस्सा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख फिल्म के इंटरनेशनल शेड्यूल में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल वह अपनी फिल्म 'किंग' के आखिरी गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद सितंबर के बाद वह 'राका' के लिए कैमरे के सामने आ सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office: 100 करोड़ी बनी इमरान हाशमी की फिल्म, सनी पाजी के कमाई देख पकड़ा सिर)
