Makers Allow No phone policy on Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' (
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इस समय फिल्म 'पुष्पा 2' के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग कर रहे हैं। मेकर्स नहीं चाहते कि इस सीन की कोई फोटो या क्लिप इंटरनेट पर सामने आए। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म के सेट पर नो-फोन पॉलिसी लागू की गई है। इतना ही नहीं सेट पर कम से कम लोग मौजूद रहेंगे। मेकर्स इस समय फिल्म को लेकर पूरी सावधानी बरत रहे हैं।
बीते दिनों आईं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा 2' में बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी एक सॉलिड आइटम नंबर करती दिखाई देंगी। पहले पार्ट में सामंथा रुथ प्रभु ने आइटम नंबर किया था, जो आज भी लोगों के बीच पॉपुलर है। बता दें मेकर्स ने अल्लू अर्जुन स्टारर को रिलीज करने के लिए 15 अगस्त का दिन चुना है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाई देंगी, जिसका इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे है।
