साउथ मूवीज

Pushpa 2 : एक बार फिर से बदली पुष्पा 2 की रिलीज डेट, इस बार दुखी नहीं खुशी से झूम रहे हैं फैंस

Pushpa 2 Release Date Confirmed : अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर बज बना हुआ है। सुकुमार की निर्देशित ये फिल्म पहले 6 दिसम्बर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन आज इसकी रिलीज डेट को बदल दिया है। एक प्रेस मीट के दौरान निर्माताओं ने बताया कि फिल्म

Image

Pushpa 2 Release Date Confirmed

Pushpa 2 Release Date Confirmed : इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2( Pushpa 2) फैंस के सब्र की परीक्षा ले रही है। 2025 अगस्त से दिसंबर 2025 रिलीज पर अटकी ये फिल्म देखने के लिए फैंस अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा लगता है मेकर्स ने फैंस की इच्छा पूरी करने का फैसला कर लिया है। दर्शकों के इंतजार को एक दिन कम करने के लिए निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया है। हाल ही में आई इस जानकारी ने सबको खुश कर दिया है।

अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर बज बना हुआ है। सुकुमार की निर्देशित ये फिल्म पहले 6 दिसम्बर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन आज इसकी रिलीज डेट को बदल दिया है। एक प्रेस मीट के दौरान निर्माताओं ने बताया कि फिल्म एक दिन पहले यानि 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। लंबे समय से ये खबरे आ रही थी कि पुष्पा 2 को आगे बढ़ाया जाएगा, लेकिन आज कन्फर्म हो गया है कि फिल्म तय समय से एक दिन पहले रिलीज की जाएगी। निर्माताओं ने साझा किया कि वे दर्शकों को जल्द से जल्द पुष्पा 2 का अनुभव कराकर उन्हें खुश करना चाहते हैं ।

रिलीज डेट के साथ मेकर्स ने अल्लू अर्जुन का एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें वह मुहँ में सिगार और हाथ में पिस्टल लेकर खड़े हैं, उनके पीछे पैसों का ढेर है। अल्लू पुष्पा के अंदाज में हैं और तनकर खड़े हुए हैं। पोस्टर देखने के बाद फैंस फिल्म के ट्रेलर के इंतजार में बैठे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article