Pushpa 2: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। अल्लू अर्जुन को पुष्पा के किरदार में वापस से देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं, लेकिन विशेष रूप से पता चला है कि पुष्पा 2 अब आधिकारिक रूप से स्थगित कर दी गई है।
पिंकवीला के एक सूत्र के अनुसार, पुष्पा 2 अब 15 अगस्त, 2024 को रिलीज नहीं होगी। सूत्र ने खुलासा किया, "पुष्पा में देरी के बारे में चर्चा पिछले कुछ समय से चल रही है, क्योंकि निर्माता हमेशा शूटिंग खत्म करने और स्वतंत्रता दिवस 2024 तक फिल्म को रिलीज करने का सोच रहे थे। कल ही उन्होंने आखिरकार रिलीज की तारीख में देरी करने का फैसला किया और नई तारीख की आधिकारिक घोषणा एक या दो दिन में होने की उम्मीद की है।"
कब रिलीज हो सकती है फिल्म
सूत्र ने बताया कि अल्लू अर्जुन सुकुमार और मैथरी अब दिसंबर के महीने में अपनी एक्शन फिल्म लाने पर विचार कर रहे हैं। "पुष्पा 2 की टीम कई तारीखों पर विचार कर रही है - जिसमें दशहरा 2024, दिसंबर 2024 और पोंगल 2025 शामिल हैं। हालांकि, जिस तरह से चीजें आगे बढ़ रही हैं, ऐसा लगता है कि पुष्पा 2 दिसंबर के महीने में रिलीज होगी।" बता दें कि पुष्पा: द राइज 17 दिसंबर, 2021 को रिलीज हुई थी और सीक्वल की टाइमलाइन भी कुछ ऐसी ही है।
रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल का अहम रोल
पुष्पा-2 का एक टीजर और दो गाने रिलीज हो गए है। बस अब फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब देखना होगा कि फिल्म कब रिलीज होगी। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी निराश होंगे, क्योंकि फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।
