Pushpa 2 Teaser Release Date: साउथ के टॉप मोस्ट एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। देश के तमाम लोग फिल्म के दूसरे पार्ट का वेट कर रहे हैं, जिससे अब ये फिल्म साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म बन चुकी है। ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी एक और घोषणा हुई है, जिससे फैंस के बीच हंगामा हो गया है मानो, एक्टर ने सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 के पहले टीजर की रिलीज डेट जारी कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए टीजर कब और कहां रिलीज होगा।
एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने पुष्पा 2 (Pushpa 2) का नया पोस्टर जारी कर बताया की फिल्म पहला टीजर इसी अप्रैल 8 को जारी होगा। पोस्टर में एक पैर नजर आ रहा है, जिसपर घुँघरू बंधे हुए हैं। सिर्फ यही नहीं पोस्टर काफी सुंदर लग रहा है, जिसे देख फैंस काफी ज्यादा खुश है और टीजर को लेकर उत्सुक हैं। इस पोस्ट पर सभी फैंस और यूजर ने एक ही कमेंट लिखा है की अब सब्र नहीं हो रहा है।
इसी के साथ फिल्म का हिन्दी टीजर टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म इसी साल 15 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज होगी, कहा जा रहा है की ये फिल्म इस साल की बड़ी हिट हो सकती है। जानकारी के लिए बात दें अल्लू अर्जुन ने 2021 में अपनी क्राइम एक्शन पुष्पा-द राइज से देश में तहलका मचा दिया।
