साउथ मूवीज

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की मूवी देखकर भावुक हुए पिता अल्लू अरविंद, नम आखों से बोले 'जिंदगी में मैं दूसरी बार गर्व महसूस...'

Allu Arvind on Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के पिता अल्लू अरविंद पुष्पा 2 (Pushpa 2) इवेंट के दौरान भावुक हो गए और उन्होंने कहा है कि वो जिंदगी में दो बार ही गौरवान्वित महसूस कर पाए हैं। पहली दफा मगधीरा देखने के बाद और दूसरी बार पुष्पा 2 देखने के बाद उन्हें ये फीलिंग आई है। अल्लू अरविंद का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

Allu Arvind on Pushpa 2

Allu Arvind on Pushpa 2: अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी पुष्पा 2 के प्रमोशन में जुड़े हुए हैं। पुष्पा 2 के मेकर्स ने बीते दिन हैदराबाद में एक प्रमोशनल इवेंट रखा था, जिसमें अल्लू अर्जुन के पिता और जाने-माने साउथ निर्माता अल्लू अरविंद भी शामिल हुए थे। इस इवेंट के दौरान अल्लू अरविंद ने बेटे की जमकर तारीफ की और कहा कि पुष्पा 2 को देखकर उनका सीना 56 इंच का हो गया है। अल्लू अरविंद स्टेज पर चढ़ने के बाद इमोशनल हो गए और उन्होंने पुष्पा 2 के मेकर्स के बारे में काफी सारी अच्छी बातें बोली हैं। पुष्पा 2 को लेकर जिस तरह का बज देशभर में देखने को मिल रहा है, उसे देखने के बाद निर्माता अल्लू अरविंद का इमोशनल होना लाजमी है।

पुष्पा 2 के इवेंट पर अल्लू अरविंद नम आंखों से बोले, 'मेरी पत्नी ने मुझसे कहा कि उन्होंने मेरा चेहरा गर्व और खुशी से भरा हुआ जिंदगी में केवल दो ही बार देखा है। पहली दफा जब मगधीरा रिलीज होने वाली थी और दूसरी बार अब जब पुष्पा 2 रिलीज के लिए तैयार है।' जब अल्लू अरविंद ये बातें बोल रहे थे तब अल्लू अर्जुन उनके सामने ही बैठे हुए थे। पिता के मुंह से ये बातें सुनकर उनकी आंखों भी थोड़ी सी नम हो गई थीं।

अगर पुष्पा 2 की बात करें तो ये 5 दिसम्बर के दिन बम्पर ओपनिंग लेने के लिए एकदम तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स ने मेकर्स को पहले दिन ही मालामाल कर दिया है। माना जा रहा है कि पुष्पा 2 पहले दिन सारे रिकॉर्ड तोड़ डालेगी और लम्बे समय तक न छुए जाने वाले आंकड़े अपने नाम कर डालेगी। अगर हिन्दी दर्शकों की बात करें तो उनके बीच में भी अल्लू अर्जुन की फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो हिन्दी भाषा में भी पुष्पा 2 जवान के रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डालेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article