अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सरकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन ने क्या कहा है।
अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म के लिए सरकारी आदेश देने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने अपने चाचा और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बारे में भी बातें कही है। अल्लू अर्जुन ने कहा- चाचा आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना के संध्या थिएटर में हुई एक महिला की मौत पर भी दुख जताया है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
पीड़ित परिवार को दिए 25 लाख रुपये
बता दें 4 दिसंबर को पुष्पा 2 का प्रीमियर शो देखने गई एक महिला अपने परिवार के साथ थिएटर में मची भगदड़ में फंस गई थी। जिस दौरान उस महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसके बेटे को इस अफरातफरी में लगी चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की राशि दी है।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
'पुष्पा 2: द रूल' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 135 से 140 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस मूवी की तीन दिनों में टोटल कमाई 455 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।
