Priyanka Chopra in Kenya: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) लंबे समय बाद कोई इंडियन मूवी कर रही है। जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है। प्रियंका चोपड़ा एसएस राजमौली ( S.S Rajamouli) की फिल्म एसएसएमबी 29 ( SSMB29) के लिए तैयारी कर रही है। हालांकि अभी तक प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को बताया नहीं है कि वह किस फिलम का हिस्सा बनेंगी, लेकिन अक्सर उन्हें ऐसी जगहों पर शूट करते हुए देखा गया है जहां पर फिल्म के हीरो महेश बाबू नजर आते हैं। अब प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह केन्या में जा रही है।
प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने हाल ही में नैरोबी के मसाई मारा घूमने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। वह कार में बैठकर जंगल में सैर करती नजर आ रही हैं। वह प्रकृति की खूबसूरती, जिसमें घास के मैदान, जंगली जानवर वगैरह शामिल हैं, को देखकर बेहद खुश हो रही हैं।वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती सुनाई दे रही हैं, "हवा ताज़ा है, यह खूबसूरत है।"
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले SSMB 29 की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थीं। उन्होंने मालती मैरी जोनास के साथ हैदराबाद की अपनी यात्रा की कुछ झलकियां भी साझा की थीं। वह इस मूवी में पहली बार महेश बाबू के साथ नजर आने वाली है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा जारी होना अभी बाकि है।
