Thamizhan: प्रियंका चोपड़ा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हर इंडस्ट्री में अपना जादू चला चुकी एक्ट्रेस किसी मामले में कम नही है। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड, बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी को लेकर कुछ खुलासे किए है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने फिल्मों में आने को लेकर प्रियंका चोपड़ा की हिचकिचाहट के बारे में बताया, साथ ही तमिल स्टार विजय के साथ उनकी पहली फिल्म के बारे में भी बताया। हाल ही में फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के फिल्मों में आने के बारे में बात की।
इस फिल्म से की थी शुरुआत
उनकी मां ने बताया कि प्रियंका फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी। उसे साउथ की फिल्मों में ऑफर मिला। जब मैंने प्रियंका को ऑफर के बारे में बताया, तो वह रोने लगी, उसने कहा, 'मैं फिल्में नहीं कर रही हूँ, लेकिन वह हमेशा से एक अच्छी बच्ची रही है। जब मैंने उसे ऑफर स्वीकार करने के लिए कहा, तो वह मान गई और कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया।" प्रियंका चोपड़ा ने 2002 में थमिजान से फिल्म में करना शुरू किया था।
एक्टर के साथ नहीं मिला पाती थी नजर
मधु ने कहा जब वह फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तो उसे यह पसंद आने लगी। भाषा ना जानने के बाद भी उसे भाषा पसंद आ रही थी। टीम ने उनकी मदद की। सुपरस्टार थलापति विजय इस फिल्म में प्रियंका के साथ नजर आए थे। उनकी मां ने बताया कि डांस में प्रियंका ठीक थीं, लेकिन शुरुआत में वह विजय के साथ कदम नहीं मिला पा रही थीं। वह सुबह से शाम तक कोरियोग्राफर के साथ अभ्यास करती थीं।
प्रियंका की पहली तमिल फिल्म
थमिजान एक एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन मजीठ ने किया है। यह प्रियंका चोपड़ा की अब तक की एकमात्र तमिल फिल्म है।
