Kalki 2898 AD Release Date: कल्कि 2898 एडी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर बीते काफी समय से बज बना हुआ है। मूवी से दीपिका और प्रभास का लुक पहले ही सामने आ चुका है। पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD अब एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बीच अब फिल्म को 9 मई 2024 को रिलीज नहीं किया जाएगा। पहले खबर सामने आ रही थी कि देश में दोने में लोकसभा चुनावों की वजह से फिल्म को पोस्टपोन किया जा रहा है, हालांकि अब इसकी एक नई वजह ही सामने आ रही है। फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म को अब एक महीने की देरी से जून के महीने में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स लगातार सामने आ रही हैं।
अब इस दिन रिलीज हो सकती है कल्कि 2898 एडी?
प्रभास और दीपिका की फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD)अब 20 जून 2024 को रिलीज हो सकती है। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक रिलीज डेट शेयर नहीं की है। फिल्म के VFX में अभी भी आखिरी काम चल रहा है। एक बार यह खत्म होने के बाद मेकर्स जल्द ही फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।
