साउथ मूवीज

Pawan Kalyan का गुलाब की पंखुड़ियों से किया गया स्वागत, भावुक होकर भाई Chiranjeevi के छुए पैर, दिल छू लेगा वीडियो

pawan kalyan grand welcome: एक्टिंग के बाद पवन कल्याण का राजनीति में एक सफल करियर शुरू किया है। इस साल आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में पवन कल्याण ने जीत हासिल की है। ऐतिहासिक जीत के बाद जब पवन कल्याण हैदराबाद लौटे, तो भाई चिरंजीवी ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Pawan Kalyan Grand Welcome

pawan kalyan grand welcome: साउथ सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता पवन कल्याण इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। एक्टिंग के बाद पवन कल्याण का राजनीति में एक सफल करियर शुरू किया है। इस साल आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में पवन कल्याण ने जीत हासिल की है। ऐतिहासिक जीत के बाद जब पवन कल्याण हैदराबाद लौटे, तो भाई चिरंजीवी ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

चिरंजीवी ने इस वीडियो को हाल ही में शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता-राजनेता अपनी कार से बाहर निकलते हैं और उनका स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों से किया जाता है। इसके बाद पवन मुस्कुराते है और बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं। राम चरण को गले लगाते हैं। बाद में घर की महिलाएं पवन को पारंपरिक तरीके उनका स्वागत करती हैं और बधाई देती हैं।

एक हीरो की घर वापसी

कल्याण अपने बड़े भाई चिरंजीवी से मिलते हैं। वह तुरंत उनके पैरों में गिर जाते हैं। वह चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा के भी पैर छूते हैं। चिरंजीवी ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, "मेरे प्यारे भाई का भावनात्मक रूप से स्वागत। एक वास्तविक जीवन का 'पावर स्टार'!! एक हीरो की घर वापसी" इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वांगा गीता विश्वनाथम की हुई हार

लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 4 जून को आंध्र प्रदेश विधानसभा का परिणाम भी आया था। इस चुनाव में जन सेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण ने पीथापुरम विधानसभा सीट से YSRCP के वांगा गीता विश्वनाथम को हराकर अपनी पहली चुनावी जीत हासिल की थी।

इन फिल्मों में नजर आएंगे पवन कल्याण

पवन कल्याण की आने वाली गैंगस्टर एक्शन फिल्म ' दे कॉल हिम ओजी' रिलीज के लिए भी तैयार हैं, जिसका निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इस साल 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह क्रिश जगरलामुडी और एएम ज्योति कृष्णा द्वारा निर्देशित पीरियड एक्शन फिल्म हरि हर वीरा मल्लू का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म के दो पार्ट होंगे। फिल्म में बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, विक्रमजीत विर्क, नरगिस फाखरी और कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। हरि हर वीरा मल्लू इस साल के अंत में रिलीज होने की उम्मीद है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article