साउथ मूवीज

NTR 31 पर आया नया अपडेट, 10 से ज्यादा देशों में शूट की जाएगी जूनियर एनटीआर की फिल्म

NTR 31 will Shoot in 15 Country : प्रशांत नील निर्देशित जूनियर एनटीआर की फिल्म जिसका अस्थाई नाम एनटीआर 31 है की शूटिंग अगस्त में शुरू होने जा रही है। सूत्रों के हवाले नई खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि यह एक फूल एक्शन पैक मूवी होने वाली है

Image

NTR 31 Will Shoot in 15 country

NTR 31 will Shoot in 15 Country : साउथ स्टार जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) इन दिनों अपनी फिल्म देवरा पार्ट 1 और वॉर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आर आर आर स्टार बैक टू बैक एक्शन पैक फिल्में लेकर आ रहे हैं। इसी के साथ उनकी लिस्ट में प्रशांत नील की फिल्म एनटीआर 31 है जिसकी घोषणा उनके जन्मदिन पर की गई थी। फिल्म की शूटिंग दो महीने में शुरू होने वाली है , वहीं फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है।

प्रशांत नील निर्देशित जूनियर एनटीआर की फिल्म जिसका अस्थाई नाम एनटीआर 31 है की शूटिंग अगस्त में शुरू होने जा रही है। सूत्रों के हवाले नई खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि यह एक फूल एक्शन पैक मूवी होने वाली है जिसकी शूटिंग 15 देशों में की जाएगी। इसकी प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है, एनटीआर बाकी फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के बाद स्टार इसपर काम करने वाले हैं। फिल्म का नाम और इसकी स्टारकास्ट का ऐलान होना अभी बाकी है। यह फिल्म एनटीआर की 31वीं फिल्म होने वाली है जिसका निर्माण सालार फिल्म निर्माता प्रशांत नील करने वाले हैं।

इसी के साथ एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में एनटीआर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) अपना तेलुगु डेब्यू करने वाली है। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है । वहीं हिन्दी सिनेमा लवर्स एनटीआर को वॉर 2( War 2 ) में ऋतिक रोशन( Hirthik Roshan) के साथ देखने के लिए भी बेहद उत्साहित हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article