नयनतारा अपने पति और बच्चों संग हांगकांग में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने इस खूबसूरत वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक है। यह कपल अक्सर एक-दूसरे और अपने बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
मछलियों के साथ मजे करते बच्चे
नयनतारा ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटों की छुट्टियों का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में नयनतारा के बच्चे बड़े से एक्वेरियम के सामने मछलियों को छूते नजर आ रहे हैं। ये जुड़वा बच्चे प्यार से मछलियों को निहारते हुए बहुत प्यारे लग रहे हैं।
मछलियों को देखकर बच्चों को आ रहा मजा
दोनों बच्चों ने सेम कपड़ पहना है। नयनतारा और विग्नेश के बेटे बहुत ही अच्छे मूड में नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा हैं कि उन्हें मछलियों को देखकर बहुत मजा आ रहा है। इसके पहले एक्ट्रेस अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में नयनतारा को विग्नेश का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। इस फोटो में नयनतारा ने नीले रंग की हुडी और सफेद टोपी पहनी है, जबकि विग्नेश ने सादे काले रंग की टी-शर्ट और ग्रे जींस पहनी है।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
साउथ सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा 'गुड बैडी अग्ली' की स्टारकास्ट में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।'गुड बैड अग्ली' पोंगल 2025 पर सिनेमाघरों में दस्तक नयनतारा शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी एकिटंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। जल्द ही एक्ट्रेस मलयालम फिल्म 'डियर स्टूडेंट्स' में नजर आएंगी।
