साउथ मूवीज

Nandmuri Balkrishna ने स्टेज पर सबके सामने दिया अभिनेत्री Anjali को धक्का, लोगों ने कहा - घमंड में भरा .....

Nandmuri Balkrishna Pushes Actress Anjali :नंदमुरी बालकृष्ण को सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। एक कार्यक्रम में अभिनेत्री अंजलि को धक्का देने का उनका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।

Image

Nandmuri Balkrishna Pushes Actress Anjali

Nandmuri Balkrishna Pushes Actress Anjali : तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ( Nandmuri Balkirshna) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नन्दमूरी अभिनेत्री अंजली( Anjali) को स्टेज से धक्का दे रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। मौका था गैंग्स ऑफ गोदावरी के प्री-रिलीज़ इवेंट का जिसमें वह मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। आइए आपको दिखाते हैं पूरी वीडियो

नंदमुरी बालकृष्ण को सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। एक कार्यक्रम में अभिनेत्री अंजलि को धक्का देने का उनका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। नंदमुरी बालकृष्ण अंजलि की आगामी फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी के प्री-रिलीज़ इवेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर आए थे । वायरल वीडियो में, नंदमुरी बालकृष्ण मंच पर अंजलि को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि वह उन्हें सुन नहीं पा रही थीं। अंजलि के साथ नेहा भी खड़ी है जो इस हरकत से एकदम चौंक गईं, लेकिन अंजलि ने इसे हंसी में उड़ा दिया। यह स्पष्ट नहीं है कि धक्का देने से पहले नंदमुरी बालकृष्ण ने अंजलि से क्या कहा, लेकिन अंजली ने हंसते हुए इसे इग्नोर कर दिया।

नेटिज़ेंस नंदमुरी बालकृष्ण की महिलाओं के प्रति उनके "अनादरपूर्ण" व्यवहार के लिए आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की, "यह पागलपन है, " एक अन्य यूजर ने कहा, "एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री के साथ ऐसा व्यवहार बहुत बुरी बात है है।" , "यह बहुत अपमानजनक है कि वह कितना घमंडी व्यक्ति

इस वीडियो को मशहूर फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने साझा करते हुए ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा है कौन है ये बदमाश? इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। उनका ये बर्ताव किसी को पसंद नहीं आ रहा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article