साउथ मूवीज

नंदमुरी बालकृष्ण ने 'आखंडा 2' की रिलीज से पहले दिया बड़ा बयान, जानवरों की बलि देने वाले फैंस से की ये अपील

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 30, 2025, 11:29 AM IST

Nandamuri Balakrishna Speech Before Akhanda 2 Release: एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) ने अपनी अपकमिंग फिल्म आखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) की रिलीज से पहले एक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं नंदमुरी बालकृष्ण ने क्या कहा...

Image

Image Source: IMDb

Nandamuri Balakrishna Speech Before Akhanda 2 Release: साउथ के जाने-माने स्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नंदमुरी बालकृष्ण की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म का नया पोस्टर वायरल हो रहा है, तो कभी फिल्म से जुड़ा कोई वीडियो सामने आ जाता है। अभी हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुई था, जिसने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। अब आखंडा 2 की रिलीज से कुछ दिन पहले नंदमुरी बालकृष्ण ने फैंस से एक अपील की है, जो खूब वायरल हो रही है।

नंदमुरी बालकृष्ण ने फैंस से कही ये बात

एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर अपनी फिल्म आखंडा 2 को लेकर एक चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह नंदमुरी बालकृष्ण का नया बयान है। नंदमुरी बालकृष्ण का नया बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी फिल्म आखंडा 2 की रिलीज से पहले फैंस से अपील की है कि 'मुझे आप लोगों से एक बात कहनी है। हर इलाके की अपनी परंपरा होती है, लेकिन कुछ लोग फिल्म रिलीज के मौके पर बकरी का सिर काटते हैं। प्लीज ऐसा मत करो।' उन्होंने आगे कहा कि 'किसी भी जीव को नुकसान पहुंचाना बिल्कुल ठीक नहीं है। उन्हें भी जीने का पूरा हक है। जिस तरह हम दो पैर वाले इंसानों को इज्जत देते हैं, उसी तरह चार पैर वाले जानवरों को भी इज्जत देनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी ये बात मानेंगे।' नंदमुरी बालकृष्ण का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें नंदमुरी बालकृष्ण का वायरल वीडियो

कब रिलीज होगी 'आखंडा 2'

नंदमुरी बालकृष्ण फिल्म आखंडा 2 अगले महीने यानी 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ संयुक्ता मेनन (Samyuktha Menon), हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra), आधि (Aadhi Pinisetty), सास्वता चेटर्जी (Saswata Chatterjee) और संगय तशेल्ट्रिम (Sangay Tsheltrim) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article