साउथ मूवीज

Thandel: 'तंडेल' में बेटा नागा चैतन्य की एक्टिंग देख इमोशनल हुए पिता नागार्जुन, कहा-"तुम पर गर्व है..."

Thandel: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की तंडेल इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म देखने के बाद साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने फिल्म की तारीफ की है। साथ ही बेटे नागा चैतन्य के लिए प्यारा सा नोट लिखा है।

Image

Nagarjuna And Naga Chaitanya

Thandel: 'तंडेल' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। 'तंडेल' नागा चैतन्य की शादी के बाद पहली फिल्म है। इस फिल्म में नागा चैतन्य और साई पल्लवी की जोरदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। हाल ही में नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन ने इस फिल्म का रिव्यू दिया है। साथ सोशल मीडिया पर प्यारा सा नोट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि नागार्जुन ने क्या लिखा है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा-"नागा चैतन्य बेटा मुझे तुमपर बहुत गर्व है। मैंने आपको सीमाओं को पार करते हुए, चुनौतियों का सामना करते हुए और कला में अपना दिल लगाते हुए देखा है। तंडेल सिर्फ एक फिल्म नहीं है - यह आपके जुनून, बड़े सपने देखने के साहस और आपकी कड़ी मेहनत का एक प्रमाण है। अक्किनेनी के सभी फैंस के लिए - आप परिवार की तरह हमारे साथ खड़े रहे हैं और तंडेल की सफलता उतनी ही आपकी है जितनी हमारी है। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।"

तंडेल टीम की तारीफ

नागार्जुन ने सिर्फ नागा चैतन्य की नहीं बल्कि तंडेल की पूरी टीम की तारीफ की है। एक्टर ने लिखा-"अल्लू अरविंद गारू और को बहुत-बहुत धन्यवाद। बनी वासु को भी बहुत-बहुत धन्यवाद। साई पल्लवी आप हमेशा अपनी बेस्ट एक्टिंग से सभी को चौंका देती हैं। देवी श्री प्रसाद आप कमाल हैं। चंदू मोंडेती और शानदार तंडेल की टीम को धन्यवाद।"

कितनी हुई फिल्म की कमाई

तंडेल ने चौथे दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें फिल्म की कुल कमाई अब 41 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म में नागा चैतन्य राजू नामक एक मछुआरे का रोल कर रहे हैं। जो गुजरात के पास मछली पकड़ने जाने से पहले तंडेल (मछली पकड़ने वाले जहाज का कप्तान) बन जाते है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article