साउथ मूवीज

नागा चैतन्य की 'थंडेल' का प्री-रिलीज इवेंट हुआ पोस्टपोन, डाकू महाराजा का ये एक्टर बना वजह

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर 'थंडेल' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को हिट बनाने के लिए मेकर्स जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं। आज यानी 1 फरवरी को इस फिल्म का जोरदार प्री-रिलीज इवेंट होने वाला था, लेकिन इस इवेंट को कैंसिल किया गया। आइए जानते हैं कि ये इवेंट क्यों कैंसिल हुआ।

Image

Thandel

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर 'थंडेल' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। शादी के बाद नागा चैतन्य की ये पहली फिल्म है। इस फिल्म में नागा चैतन्य शिव के रूप में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को हिट बनाने के लिए मेकर्स जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं। आज यानी 1 फरवरी को इस फिल्म का जोरदार प्री-रिलीज इवेंट होने वाला था, लेकिन इस इवेंट को कैंसिल किया गया। आइए जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या था।

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर 'थंडेल' के प्री-रिलीज इवेंट के लिए अल्लू अर्जुन को मुख्य अतिथि बनाया गया था, लेकिन डाकू महाराज के एक्टर बालकृष्ण हैदराबाद में अपने फार्महाउस पर एक भव्य समारोह आयोजित कर रहे थे, जिसमें अल्लू अर्जुन समेत सभी सितारों को आमंत्रित किया गया था। यही वजह है कि थंडेल प्री-रिलीज इवेंट को स्थगित कर दिया गया।

अल्लू अरविंद कर रहे फिल्म का निर्माण

थंडेल का निर्माण अल्लू अरविंद ने किया है और इसमें नागा चैतन्य और साई पल्लवी मुख्य लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है और संगीत डीएसपी ने दिया है। नागा चैतन्य की थंडेल 7 फरवरी को दुनिया भर में कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है। तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण को हाल ही में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसकी खुशी में नंदमुरी बालकृष्ण ने भव्य समारोह का आयोजित किया है। इससे पहले नागा चैतन्य और साई पल्लवी फिल्म ‘लव स्टोरी’ में साथ नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। अब दोनों एक बार फिर ‘थंडेल’ में नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article