एक करीबी सूत्र ने बताया कि नागा-शोभिता की शादी में अभिनेता राम चरण ( Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना( Upasana) आ सकती हैं, इसी के साथ फिल्म निर्माता एसएस राजामौली( S.S Rajamouli) , नयनतारा( Nayanthara) , प्रभास( Prabhas) , अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) और महेश बाबू( Mahesh Babu) -नम्रता( Namrata Shirodkar) जैसे पॉपुलर स्टार्स मेहमानों की लिस्ट में शामिल हैं। अन्नपूर्णा स्टूडियो में होने वाली इस सांस्कृतिक और स्टार-स्टडेड शादी के लिए सभी स्टार्स नजर आ सकते हैं। नागार्जुन अपने बेटे की शादी को शानदार बनाने के लिए अन्नपूर्णा स्टूडियो की दुल्हन की तरह सजवाट करवा रहे हैं।
बताते चले कि इतिहास से भरपूर अन्नपूर्णा स्टूडियो स्टार्स के लिए बहुत कीमती है क्योंकि इसे 1976 में नागा चैतन्य के दादा, सुपरस्टार अक्किनेनी नागेश्वर राव ने बनवाया था। बंजारा हिल्स के बीचों-बीच स्थित, 22 एकड़ में फैला यह स्टूडियो एक कला से भरपूर है, जिसमें शादी करना किसी राजमहल से कम नहीं है।
