साउथ मूवीज

Naga Chaitanya की होने वाली दुल्हनिया Sobhita नहीं पहनेगी डिजाइनर लहंगा? इन जगहों पर कर रही हैं शादी की शॉपिंग

Naga Chaitanya-Sobhita Wedding:शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) जल्द ही शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार कपस 04 दिसंबर 2024 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस अपनी शादी में किसी बड़े स्टाइलिस्ट के कपड़े नहीं पहनने वाली है।

Image

Sobhita

Naga Chaitanya-Sobhita Wedding: शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल दिंसबर 04 को शादी रचाने वाले हैं। एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला हाल ही में अपनी शादी की तैयारी जोरों से कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए किसी बड़े स्टाइलिस्ट पर निर्भर नहीं हैं और वे खुद ही अपने स्टाइल का कुछ पहनने का प्लान कर रही हैं।

शोभिता इन दिनों अपनी माता के साथ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु की पारंपरिक दुकानों पर कपड़े और अन्य सामानों की खरीदारी कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी शादी में तेलुगू संस्कृति से जुड़ा कोई पारंपरिक ड्रेस पहनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस कांजीवरम रेशम साड़ी पहने हुए नजर आ रही थीं। रिपोर्ट के अनुसार शोभिता को वो साड़ी नागाचैतन्य की मां लक्ष्मी दग्गुबाती ने गिफ्ट की थी। बता दें वो फोटोज 'पसुपु दंचतम' की थी। ये एक रिचुअल है, जिसे शादी से पहले किया जाता है। पसुपु दंचतम करने के बाद शादी की तैयारियां शुरू हो जाती है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे कपल

शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने 08 अगस्त को सगाई की थी। उनके सगाई की तस्वीरों को नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन अक्किनेनी ने शेयर किया था। शोभिता धुलिपाला आखिरी बार वंदना कटारिया द्वारा निर्देशित लव सितारा में नजर आई थीं। ये फिल्म रिश्तों और बिखरते परिवारों पर बनी है। नागा चैतन्य चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित थंडेल में नजर आने वाली है। इस फिल्म में साई पल्लवी नजर आने वाली है। ये फिल्म 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

कब हुआ था सामंथा का तलाक

नागा चैतन्य और सामंथा का रिश्ता शादी के चार साल बाद 2021 में टूट गया था। जिसके कुछ साल बाद नागा चैतन्य ने शोभिता को डेट करना शुरू कर दिया था। अब कपल शादी करने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article