साउथ मूवीज

Marco Hindi OTT Release: उन्नी मुकुंदन की मार्को का अब घर बैठकर लीजिए मजा, जानिए कहां हुई रिलीज

Marco Hindi OTT Release: हनीफ अदनी की ओर से निर्देशित मलयालम फिल्म मार्को दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। अगर आप ने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो आप हिंदी भाषा में ये फिल्म ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं।

Image

Marco

Marco Hindi OTT Release: मलयालम एक्शन थ्रिलर मार्को को ओटीटी पर देखना का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। मार्को में उन्नी मुकुंदन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। मार्को दिसंबर 2024 में सिल्वर स्क्रीन पर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उठा दिया था अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई होने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म कहां रिलीज होगी।

फरवरी की शुरुआत में मार्को सोनी लिव पर मलयालम में स्ट्रीम हुई थी। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म को दुनिया भर तारीफ मिली थी। अब ये फिल्म हिंदी वर्जन पर रिलीज हो गई है। हिंदी दर्शक इस फिल्म को हिंदी भाषा में दिखना का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। अब इसका हिंदी वर्जन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गया है।

ये सितारे है फिल्म का हिस्सा

हनीफ अदेनी द्वारा लिखित और निर्देशित, मलयालम फिल्म का निर्माण शरीफ मुहम्मद ने किया है। मार्को में उन्नी मुकुंदन, जगदीश, सिद्दीकी, एंसन पॉल, युक्ति थरेजा और कबीर दुहान सिंह जैसे सितारे शामिल है। हिंसक एक्शन फिल्म एक बदला लेने वाला ड्रामा है जो उन्नी मुकुंदन द्वारा निभाए गए मार्को के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

इस फिल्म में नजर आए उन्नी मुकुंदन

उन्नी मुकुंदन की फिल्म, गेट सेट बेबी एक पारिवारिक कॉमेडी एंटरटेनर है, जो 21 फरवरी को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को विनय गोविंद ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में निखिला विमल, चेम्बन विनोद जोस, श्याम मोहन और जॉनी एंटनी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article