मलयालम सुपरस्टार ममूटी जल्द ही कलमकावल में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें ममूटी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन जितिन के जोस कर रहे हैं। हाल ही में ममूटी ने इस पोस्टर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मेकर्स ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा-"कभी नहीं देखा गया ममूटी का इंतजार करें।" पोस्टर को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार कलमकावल में विनायकन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फैसल अली इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं। इस फिल्म के संगीत का काम मुजीब मजीद द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में कुछ दमदार एक्शन भी होने की उम्मीद है, जिसे स्टंटमैन द्वारा संभाला जा रहा है। अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस को बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे एक्टर
ममूटी इन दिनों गौतम वासुदेव मेनन द्वारा निर्देशित डोमिनिक एंड द लेडीज को लेकर बिजी चल रहा है। ये एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म होने वाली है। वहीं एक्टर ने एमएमएमएन की शूटिंग भी शुरू कर दी है , जिसमें वह सालों बाद मोहनलाल के साथ फिर से काम कर रहे हैं और इसमें नयनतारा, फहाद फासिल, कुंचाको बोबन जैसे सितारे भी नजर आने हैं। फिल्म का निर्देशन महेश नारायणन ने किया है।
