साउथ मूवीज

साउथ के 'कबीर सिंह विजय देवरकोंडा की बहुत बड़ी फैन हैं कियारा आडवाणी, कहीं ऐसी बात की सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी होगी जलन!

एक्ट्रेस ने बताया कि वह विजय देवरकोंडा की बहुत बड़ी फैन हैं। कियारा सुपरस्टार राम चरण और राणा दग्गुबाती के साथ बातचीत कर रही थीं, जब बाहुबली अभिनेता ने उनसे पूछा कि क्या वह विजय देवरकोंडा की फैन हैं। सवाल का जवाब देते हुए कियारा ने कहा "बहुत बड़ी फैन हूं।

Image

Kiara Advani

विजय देवरकोंडा अपनी बेहतरीन ऑनस्क्रीन परफॉर्मेंस और शानदार लुक के लिए जाने जाते हैं। एक्टर को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। आए दिन एक्टर कुछ ना कुछ चर्चा में जरूर रहते हैं। फैंस के अलावा विजय को इंडस्ट्री में भी पसंद किया जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी विजय देवरकोंडा की फैन हैं।

एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि वह विजय देवरकोंडा की बहुत बड़ी फैन हैं। कियारा सुपरस्टार राम चरण और राणा दग्गुबाती के साथ बातचीत कर रही थीं, जब बाहुबली अभिनेता ने उनसे पूछा कि क्या वह विजय देवरकोंडा की फैन हैं। सवाल का जवाब देते हुए कियारा ने कहा "बहुत बड़ी फैन हूं। इसके अलावा राम चरण ने भी यह बताया कि हर बार जब वह उन्हें रात के खाने के लिए आमंत्रित करते हैं, तो एक्ट्रेस पूछती है कि विजय देवरकोंडा आएंगे या नहीं।

विज्ञापन में साथ आए नजर

कियारा आडवाणी ने राणा दग्गुबाती से भी ये भी बोला कि वे उन्हें विजय से मिलवाएं, जब राणा ने कहा कि वे उनके अच्छे दोस्त हैं। कियारा और विजय देवरकोंडा साथ विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। कियारा और विजय देवरकोंडा को एक रोमांटिक फिल्म में साथ देखना शानदार होगा। ये फैंस को काफी पसंद आएगा।

इन फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस

कियारा आडवाणी आखिरी बार रोमांटिक ड्रामा सत्यप्रेम की कथा में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द ही सुपरस्टार राम चरण के साथ राजनीतिक एक्शन थ्रिलर गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं। कियारा ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ वॉर 2 और रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 में भी नजर आएंगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article