Yash in Jai Hanuman: साल 2024 को पहली ब्लॉकबस्टर इंडियन फिल्म हनुमान को बेहद कम बजट पर बनाया गया था। तेजा सज्जा स्टारर हनुमान (Hanuman) को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर भारी सफलता मिली है, जिसके बाद अब फिल्म के सीक्वल जय हनुमान (Jai Hanuman) को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। अब खबर सामने आ रही है कि हनुमान के सीक्वल को पहले फिल्म की तुलना में 10 गुणा बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। जिसके बाद अब जय हनुमान फिल्म में केजीएफ स्टार यश (Yash) की एंट्री हो गई है। नितेश तिवारी की रामायण (Ramayan) में रावण की भुमिका निभाते हुए दिखने वाले हैं।
जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म जय हनुमान में यश हनुमान जी के रोल में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में हनुमान के रोल के लिए मेकर्स ने यश को कॉन्टैक्ट किया है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
अब हनुमान बनेंगे यश?
हंगामा की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जय हनुमान में भगवान राम के किरदार के लिए जहां राम चरण ने ऑडिशन दिया है, वहीं हनुमान जी के किरदार के लिए यश का नाम सामने आ रहा है। फिल्म कास्टिंग से ही साफ हो गया है कि फिल्म का दूसरा पार्ट काफी बड़ा होने वाला है। यह हनुमान की तुलना में 10 गुणा बड़े बजट पर हनाया जा रहा है।
