साउथ की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ( keerthy suresh) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। हाल की रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति सुरेश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से शादी करने वाली हैं। कपल 15 साल से रिलेशनशिप में है।
कीर्ति और एंटनी की लव स्टोरी हाई स्कूल से शुरू हुइ थी अब एक्ट्रेस अपने बचपन के प्यार को हमसफर बनाने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार शादी 11 और 12 दिसंबर को गोवा में एक निजी समारोह में होगी। इस शादी में परिवार के करीबी लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होने वाले हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपनी शादी की घोषणा कर सकती हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाहें थी कि एक्ट्रेस अरेंज मैरिज करने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति सुरेश मंगेतर दुबई में रहते हैं।
इन लोगों संग उड़ी थी शादी की अफवाह
एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की शादी की अफवाहें इसके पहले भी सामने आई थी। कीर्ति सुरेश का नाम फरहान बिन लियाकत के साथ भी जुड़ा था। ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस रियल एस्टेट बिजनेसमैन से शादी करने वाली है, लेकिन ये केवल अफवाह ही थी। उनके रिश्ते के बारे में अटकलें तब शुरू हुईं जब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी। कीर्ति सुरेश का नाम सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ भी जुड़ा था। ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी करने वाली है, लेकिन ये भी केवल अफवाह थी। इस बारे में एक्ट्रेस और एक्ट्रेस के पिता ने सफाई भी दी थी।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
कीर्ति आखिरी बार फिल्म कल्कि 2898 एडी में रोबोट बुज्जी को आवाज देती हुई नजर आई थी। इससे पहले एक्ट्रेस रघु थाथा में नजर आईं थी। अब वह जल्द ही वरुण धवन के साथ बेबी जॉन में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, उनके पास रिवॉल्वर रीटा और कन्निवेदी जैसी अन्य फ़िल्में भी हैं।
