साउथ मूवीज

Karna: प्रभास ने काटा सूर्या का पत्ता!! कंगूवा स्टार पर 700 करोड़ लगाने से डर रहे मेकर्स

Prabhas to replace Suriya: डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा (Rakeysh Om Prakash Mehra) की बिग बजट फिल्म कर्ण (Karna Movie) काफी समय से अटकी पड़ी है। बताया जा रहा था कि कर्ण में सूर्या (Suriya) मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे लेकिन कंगूवा फ्लॉप होने के बाद से ही मेकर्स उन पर 700 करोड़ का दांव खेलने से डर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट की मानें तो कर्ण के मेकर्स सूर्या की जगह प्रभास (Prabhas) को लेने की सोच रहे हैं।

Image

Karna Prabhas replacing Suriya

Prabhas to replace Suriya: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सूर्या (Suriya) ने कुछ दिनों पहले अपनी बिग बजट फिल्म कंगूवा दर्शकों के सामने रिलीज की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराश किया। फिल्म कंगूवा की कमाई देखकर मेकर्स को रोना आ रहा है और दर्शक भी निराश हैं। कंगूवा फ्लॉप होने के बाद सूर्या की अपकमिंग बिग बजट फिल्म कर्ण (Karna Movie) अटक गई थी क्योंकि मेकर्स उसका बजट कम करना चाहते थे। डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा (Rakeysh Om Prakash Mehra) इसके लिए तैयार नहीं थे, जिसके चलते मेकर्स ने उनके सामने एक शर्त रखी है। कर्ण के मेकर्स चाहते हैं कि वो फिल्म की स्टारकास्ट में बदलाव करें ताकि प्रोजेक्ट में लगने वाली रकम वसूली जा सके।

सूर्या की जगह दिखाई देंगे प्रभास

फिल्म कर्ण के मेकर्स चाहते हैं कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा ऐसे अभिनेता का चुनाव करें जो पैन इंडिया स्टार की इमेज रखता हो। इससे उन्हें 700 करोड़ रुपये वसूलने में मदद मिलेगी। मेकर्स नहीं चाहते हैं कि वो सूर्या के कंधों पर 700 करोड़ का भार डालें, जो कि रिकवर ही न हो पाएं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि कर्ण के मेकर्स ने राकेश ओम प्रकाश मेहरा को सूर्या की जगह प्रभास को लेने की सलाह दी है। प्रभास बाहुबली के बाद से ही पैन इंडिया स्टार की इमेज रखते हैं और दर्शक उनकी फिल्मों के लिए थिएटर आते हैं।

क्या प्रभास करेंगे फिल्म कर्ण

भले ही मेकर्स प्रभास को कर्ण में लेने की सोच रहे हों लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या वो कर्ण का हिस्सा बनेंगे? प्रभास को दर्शकों ने नाग अश्विन की कल्कि 2898एडी (Kalki 2898AD) में कर्ण के किरदार में देखा है। यह रोल दूसरे भाग में और भी बड़ा होगा। ऐसे में क्या प्रभास दो अलग-अलग फिल्मों में एक जैसा ही किरदार निभाने के लिए तैयार होंगे? और क्या नाग अश्विन उन्हें ऐसा करने की इजाजत देंगे... यह देखने वाली बात है। वैसे आप प्रभास को कर्ण के किरदार में देखना चाहते हैं या नहीं हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article