साउथ मूवीज

'Kantara 2' Teaser: रुद्राक्ष पहने त्रिशुल लिए खून से लथपथ नजर आए ऋषभ शेट्टी, रिलीज हुआ कांतारा 2 का जबरदस्त टीजर

'Kantara 2' Teaser: ऋषभ शेट्टी ( Rishabh Shetty) की 'कांतारा 2' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से टीजर सामने आया है, जिसमें ऋषभ शेट्टी का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। इस टीजर के डॉयलॉग लोगों का दिल जीत रहे हैं।

Image

Kantara

'Kantara 2' Teaser: ऋषभ शेट्टी ( Rishabh Shetty) की 'कांतारा 2' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। 'कांतारा 2' के टीजर में ऋषभ शेट्टी का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। इस टीजर में ऋषभ शेट्टी का लुक प्रीक्वल से भी ज्यादा खतरनाक लग रहा है।

टीजर की शुरुआत दमदार डायलॉग से होती है। जिसमें कहा जाता है कि 'वह पल आ गया है। दिव्य जंगल फुसफुसाता है।' बैकग्राउंड में, एक धुंधली फोटो दिखाई देती है, जिसमें ऋषभ शेट्टी हाथ में मशाल लिए नजर आते हैं, फिर एक्टर शिवा रुप में नजर आते है, जो हाथ में त्रिशुल लिए और रुद्राक्ष पहने और खून से लथपथ नजर आते हैं। जैसे ही वो आगे जाते हैं पीछे से आवाज आती है 'प्रकाश! प्रकाश में सब कुछ दिखाई देता है, लेकिन यह प्रकाश नहीं है। यह एक दर्शन है। एक दृष्टि जो हमें दिखाती है कि कल क्या था, क्या है और क्या होगा। क्या तुम नहीं देख सकते?' इस टीजर के डायलॉग को लोग अब बहुत पसंद कर रहे हैं।

ऋषभ शेट्टी की लिखी और निर्देशित 'कांतारा अ लीजेंड चैप्टर 1' 2 अक्टूबर, 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रीक्वल के लिए ऋषभ शेट्टी को कई पुरस्कार भी मिले हैं। अब फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी की कांतारा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक बनी थी। बता दें ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फ़िल्म 'कांतारा' ने दुनिया भर में 406.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article