साउथ मूवीज

Kannappa Teaser Release Date: कन्नप्पा का धांसू टीजर इस दिन आएगा सामने, प्रभास-अक्षय कुमार करेंगे धमाल

Kannappa Teaser Release Date:विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा के लिए फैंस बेताब हैं और बेस्रबी से इस टीजर का इंतजार कर रहे हैं। कन्नप्पा के​ निर्माताओं ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर फिल्म के टीजर रिलीज डेट ​​की घोषणा की है। आइए जानते हैं कि प्रभास की फिल्म का टीजर कब रिलीज होने वाला है।

Image

Kannappa Teaser Release Date

Kannappa Teaser Release Date: विष्णु मांचू की मोस्ट अवेटेड फिल्म कन्नप्पा का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। कन्नप्पा भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म का टीजर कब रिलीज होने वाला है।

कन्नप्पा के निर्माताओं ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर फिल्म के टीजर रिलीज डेट की घोषणा की है। इस फिल्म का टीजर 1 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाला है। रिलीजडेट की घोषणा करते हुए मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा-'अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें। कन्नप्पा का टीजर 1 मार्च को आ रहा है। भक्ति और वीरता की यात्रा आगे बढ़ती है। क्या आप तैयार हैं? इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं और बेस्रबी से इस टीजर का इंतजार कर रहे हैं।

कन्नप्पा एक हाई बजट वाली फिल्म है। इस फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीद है। कन्नप्पा विष्णु मांचू के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने फिल्म को एक शानदार दृश्य देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। फिल्म में मोहनलाल, अक्षय कुमार और प्रभास सहित कई सितारे भी नजर आने वाले हैं। ये सितारे जबरदस्त कैमियो करने वाले हैं। फिल्म में सरथ कुमार, प्रभु देवा और काजल अग्रवाल भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी धमाकेदार रोल करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बड़े मियां छोटे मियां के बाद के तुरंत बाद अक्षय कुमार कन्नप्पा के प्रोडक्शन में शामिल हो गए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article