Nag Ashwin invited Elon Musk to Drive Bujji : प्रभास( Prabhas) - दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) की मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी ( Kalki 2898 AD) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज होने में महज एक महीने का समय बचा है। फिल्म लगातार फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, फैंस से लेकर मेकर्स तक हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं जब से कल्कि के निर्माताओं नई बुज्जी कार का अनावरण किया है तब से उसको देखने की प्रत्याशा और अधिक बढ़ गई है । वहीं अब हाल ही में मेकर्स ने बुज्जी कार के लिए बड़े लेवल पर प्रमोशन करने का फैसला किया है। निर्माताओं ने बुज्जी चलाने के लिए मशहूर उद्योगपति एलन मस्क को कार चलाने के लिए इन्वाइट किया है।
कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने बुज्जी कार चलाने के लिए मशहूर उद्योगपति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क( Elon Musk) को भी आमंत्रण दिया है। उन्होंने बुज्जी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है एलन मस्क सर... हम आपको हमारी #Bujji देखने और चलाने के लिए आमंत्रित करना चाहेंगे... यह 6 टन का जानवर है, पूरी तरह से मेड इन इंडिया पूरी तरह से इलेक्ट्रिक और इंजीनियरिंग की एक उपलब्धि.. और मैं कह सकता हूँ कि यह आपके साइबरट्रक के साथ एक शानदार फोटो-ऑप बनेगा (उन्हें एक साथ ड्राइव करते हुए देखना एक नज़ारा होगा)। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेकर्स फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर प्रमोट कर रहे हैं।
इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेन्ट कर रहे हैं । एक यूजर ने लिखा है सर बिल्कुल आइए, एक बार बुज्जी को चलाकर देखिए, वहीं अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसी कार आपने नहीं देखी होगी।
