साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD Box Office Day 1 Prediction: 200 करोड़ का रिकॉर्ड बना पाएगी कल्कि? जानिए ओपनिंग डे पर कमाई का हाल

Kalki 2898 AD Box Office Day 1 Prediction: प्रभास की कल्कि का फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं। फिल्म प्रभास का करियर भी तय करने वाली है, क्योंकि प्रभास की पिछली कुछ फिल्म सफल नहीं हो पाई थी। साथ ही इस फिल्म में बहुत सारे सितारे एक साथ नजर आने वाले है। जिस कारण फैंस को लग रहा है कि ये फिल्म हिट होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है।

Image

Kalki 2898 AD Day 1 Prediction

Kalki 2898 AD Box Office Day 1 Prediction: प्रभास की कल्कि का फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं। ये फिल्म बस कल यानि 27 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से फैंस को बहुत ज्यादा उम्मीद है क्योंकि ये फिल्म प्रभास का करियर भी तय करने वाली है क्योंकि प्रभास की पिछली कुछ फिल्म सफल नहीं हो पाई थी। साथ ही इस फिल्म में बहुत सारे सितारे एक साथ नजर आने वाले है। जिस कारण फैंस को लग रहा है कि ये फिल्म हिट होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है।

Kalki 2898 AD Box Office Day 1 Prediction:कल्कि मूवी 1st डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भविष्यवाणी

कल्कि मूवी 1st डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भविष्यवाणीजानकारी
फिल्म का नामKalki 2898 AD
कल्कि मूवी रिलीज की तारीख27 जून
कल्कि मूवी फैंस की उम्मीदेंबहुत ज्यादा, फिल्म प्रभास का करियर भी तय कर सकती है
कल्कि मूवी 1st डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भविष्यवाणीलगभग 200 करोड़ रुपये
कल्कि मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पहले दिन की कमाईलगभग 120 करोड़ रुपये
कल्कि मूवी ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन60 करोड़ रुपये से अधिक
कल्कि मूवी हैदराबाद की कमाई14 करोड़ रुपये
कल्कि मूवी एडवांस बुकिंग की कमाई35 करोड़ रुपये
कल्कि फिल्म की भाषाएंहिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी
कल्कि फिल्म का बजट600 करोड़ रुपये
कल्कि मूवी हैदराबाद में ओपनिंग डे प्री-सेल्सअब तक की सबसे तगड़ी प्री-सेल्स का रिकॉर्ड
कल्कि मूवी ओपनिंग वीक कलेक्शन की उम्मीदजबरदस्त
प्रभास का पिछला रिकॉर्डहैदराबाद में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Kalki 2898 AD Box Office Day 1 Prediction:कितनी हो सकती है कमाई

साकोनिल्क रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की पहले दिन की कमाई लगभग 200 करोड़ रुपये हो सकती है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई लगभग 120 करोड़ रुपये और ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 60 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। बता दें फिल्म ने अकेले हैदराबाद से 14 करोड़ रुपये की कमाई की है। प्रभास ने हैदराबाद में अब तक की सबसे अधिक कमाई के मामले में अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Kalki 2898 AD Box Office Day 1 Prediction: एडवांस बुकिंग में दमदार कमाई

फिल्म 5 भाषा में रिलीज हो रही है। बता दें प्रभास की फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में भी रिलीज हो रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में दमदार कमाई कर ली है। बता दें कल्कि की 35 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। 600 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म का ओपनिंग वीक क्लेक्शन जबरदस्त होने वाला है। इस फिल्म से तेलुगू वर्जन से दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। हैदराबाद में फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए अभी तक की सबसे तगड़ी प्री-सेल्स करने का रिकॉर्ड बना दिया है। अब देखना होगा की फिल्म की पहले दिन की कमाई कितनी होगी। उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन सारे रिकॉर्ड तोडकर जबरदस्त कलेक्शन करेगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article