साउथ मूवीज

Devara Release Date: दशहरे पर धमाका करेगी Jr NTR- Janhvi Kapoor की 'देवरा', सामने आ गई रिलीज डेट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 10, 2024, 05:29 PM IST

Jr NTR- Janhvi Kapoor's Devara Release Date: पैन इंडिया सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म देवरा की रिलीज डेट अब सामने आ गई है, फिल्म इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली है। अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Image

Janhvi Kapoor and Jr NTR Starrer to Release on 10 October 2024

Jr NTR- Janhvi Kapoor's Devara Release Date: जूनियर एनटीआर (JR NTR) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म देवरा (Devara)की रिलीज डेट अब सामने आ गई है।पैन इंडिया सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (JR NTR) अपनी आखिरी फिल्म RRR की सक्सेस के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी फिल्म देवरा (Devara Release Date) के साथ साउथ इंडियन फिल्मों में अपना डेब्यू करने वाली हैं। इसी के साथ ही अब जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा की रिलीज डेट सामने आ गई है, फिल्म इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया जाना है, पहले यह फिल्म अप्रैल 2024 में रिलीज होनी थी, हालांकि किन्ही कारणों के चलते फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था। अब आखिरकार फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है।

दशहरे पर रिलीज होगी देवरा

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा के मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट को लेकर कमेंट करते हुए लिखा,'देवरा के नॉर्थ इंडियन थिएट्रल रिलीज के लिए करण जौहर और एए फिल्म्स के साथ जुड़कर खुशी हो रही है! फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को एक धमाकेदार रिलीज होने वाली है।'

फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद से ही फिल्म को लेकर बज भी काफी हो रहा है। मूवी में पहली बार जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article