Jailer 2 Vijay Sethupathi Replace Superstar: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी साल 2023 की मेगा हिट फिल्म जेलर (Jailer) के सीक्वल जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म को कोई पोस्टर वायरल हो जाता है, तो कभी सेट से कोई वीडियो सामने आ जाता है। अभी हाल ही में एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म में एंट्री को लेकर न्यूज सामने आई है। अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय सेतुपति की एंट्री इस स्टार के बदले हुई है।
विजय सेतुपति ने 'जेलर 2' में ली इस स्टार की जगह
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह है फिल्म से जुड़ा एक अपडेट। फिल्म जेलर 2 में अभी हाल ही में विजय सेतुपति की एंट्री हुई थी, अब इसको लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। Valai Pechu की रिपोर्ट के विजय सेतुपति को फिल्म में एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) वाला रोल ऑफर हुआ है। नंदमुरी बालकृष्ण इस फिल्म में एक दमदार कैमियो करने वाले थे। लेकिन अब वो फिल्म जेलर 2 से बाहर हो गए हैं। अभी तक नंदमुरी बालकृष्ण के फिल्म से बाहर होने की वजह सामने नहीं आई है। इस खबर के सामने आने के बाद अब विजय सेतुपति के रोल का भी खुलासा हो गया है। आपको बता दें कि विजय सेतुपति ने फिल्म के लिए गोवा में शूटिंग भी शुरू कर दी है।
दूसरी बार साथ नजर आएंगे रजनीकांत-विजय सेतुपति
एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म जेलर 2 में एंट्री से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये विजय सेतुपति का रजनीकांत के साथ दूसरा कोलैबोरेशन होगा। पहली बार दोनों ने 2019 की फिल्म पेट्टा (Petta) में साथ काम किया था, जहां विजय सेतुपति ने नेगेटिव रोल निभाया था और केमिस्ट्री कमाल की रही। फिल्म जेलर 2 में नंदमुरी बालकृष्ण की जगह विजय सेतुपति को कास्ट किए जाने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
