साउथ मूवीज

Exclusive: रुसलान एक्टर जगपति बाबू ने बताई गुंटूर कारम फ्लॉप होने की वजह, बोले 'हमारी जोड़ी ढंग की फिल्मों...'

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार जगपति बाबू जल्द ही आयुष शर्मा की नई फिल्म रुसलान में अहम किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। जगपति बाबू ने इस फिल्म के सिलसिले में जूम से खास मुलाकात की और महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम के फ्लॉप होने पर भी चर्चा की।

Image

Ruslaan

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार महेश बाबू ने कुछ वक्त पहले अपनी मेगा बजट एक्शन एंटरटेनर गुंटूर कारम रिलीज की थी, जिसको लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था लेकिन यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकामयाब रही थी। फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से महेश बाबू के फैंस काफी निराश हो गए थे क्योंकि लम्बे समय के बाद वो इस तरह के एक्शन अवतार में दिखाई दिए थे। महेश बाबू की गुंटूर कारम में जगपति बाबू भी थे, जो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। महेश बाबू और जगपति बाबू का कॉम्बो भी गुंटूर कारम को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाया था।

जगपति बाबू जल्द ही आयुष शर्मा की एक्शन एंटरटेनर रुसलान में दिखाई देने वाले हैं। जगपति बाबू ने गुंटूर कारम के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बात करते हुए बताया है कि एक वक्त के बाद ये फिल्म बिगड़ गई थी, जिसे उन्होंने जैसे-तैसे खत्म किया था। जगपति बाबू के अनुसार, 'मैं महेश बाबू के साथ जरूर काम करना चाहूंगा। मुझे उनके साथ काम करना पसंद है। लेकिन सच कहूं तो मुझे गुंटूर कारम करते हुए मजा नहीं आया था क्योंकि ये अलग फिल्म बनने वाली थी लेकिन ये कुछ और ही फिल्म बन गई थी। एक वक्त के बाद ये खराब हो चुकी थी, जिसे खत्म करना काफी मुश्किल हो गया था। मैंने इसे जैसे-तैसे खत्म किया क्योंकि मैं इसका हिस्सा था।'

बताते चलें कि जगपति बाबू और आयुष शर्मा की रुसलान 26 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म रुसलाम में आयुष शर्मा एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। आयुष और जगपति बाबू इन दिनों फिल्म को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। फिल्म रुसलान का निर्माण सलमान खान के बैनर तले हुआ है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article