साउथ मूवीज

क्या ममूटी की तबीयत खराब है? अब साउथ सुपरस्टार के करीबी ने दिया बड़ा अपडेट

साउथ सुपरस्टार ममूटी को लेकर लंब समय से ऐसी अफवाहे है कि एक्टर की तबीयत खराब है। जिस कारण एक्टर फिल्म से ब्रेक लिए हुए हैं। अब एक्टर के करीबी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं विस्तार से कि उन्होंने एक्टर के हेल्थ पर क्या अपडेट दिया है।

Image

Mammootty

साउथ सुपरस्टार ममूटी (Mammootty) अपनी बेस्ट एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि ममूटी की तबीयत ठीक नहीं है। वही पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट दावा कर रही है थी कि एक्टर कैंसर से पीड़ित है। अब राज्यसभा सांसद और अभिनेता के करीबी दोस्त जॉन ब्रिटास ने उनके स्वास्थ्य पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि ममूटी के करीबी ने क्या कहा है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन ब्रिटास ने बताया कि-"ममूटी को मामूली स्वास्थ्य समस्या है और वह इसका इलाज करा रहे हैं। वह ठीक हैं और मैंने अभी उनसे फोन पर बात की है। भले ही हम काफी लंबे समय से दोस्त हैं, लेकिन हम कभी भी ऐसे लोग नहीं थे जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करते हो। हाल के दिनों में हम इस तरह की जानकारियां भी शेयर कर रहे हैं।"

कैंसर की खबर पर किया रिएक्ट

एक्टर की कैंसर की खबर पर बात करते हुए करीबी ने कहा- "यह झूठी खबर है। वह छुट्टी पर हैं क्योंकि वह रमजान के लिए फास्ट कर रहे हैं। वह इस वजह से अपने शूटिंग शेड्यूल से भी ब्रेक पर हैं। दरअसल, ब्रेक के बाद वह मोहनलाल के साथ महेश नारायणन की फिल्म की शूटिंग पर वापस लौट जाएंगे।"

कब रिलीज हुई थी फिल्म

ममूटी आखिरी बार फिल्म बाज़ूका में नजर आए थे। इस फिल्म को दीनो डेनिस ने लिखा और निर्देशित किया था। यह उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। ममूटी के अलावा फिल्म में गौतम वासुदेव मेनन, दिव्या पिल्लई, सिद्धार्थ भारतन, ईश्वर्या मेनन जैसे सितारे नजर आए थे। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article