साउथ मूवीज

'आंटी नहीं हॉट हूं मैं' शाहरुख खान की एक्ट्रेस ने लगाई ट्रोलर्स को फटकार, इंटर कास्ट मैरिज पर दिया करारा जवाब

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आने वाली प्रियामणि अपनी बेस्ट एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया करते हैं। एक्ट्रेस को उनकी इंटर कास्ट मैरिज और उम्र को लेकर निशाना बनाया जाता है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने ट्रोलर को क्या जवाब दिया।

Image

Priyamani

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आने वाली प्रियामणि अपनी बेस्ट एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। समय-समय पर वह ट्रोलर्स का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में उन्हें इंटर कास्ट मैरिज करने और उम्र को लेकर ट्रोल किया गया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कहा है।

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियामणि ने बताया था कि उन्हें काली और बूढ़ी कहा जाता है जो उनके दिल को छूता है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था-मैं जब बिना मेकअप के फोटो डालती हूं तो कुछ लोग उनसे कहते थे कि मैं मेकअप के अच्छी लगती हूं और मैं मेकअप के डालती हूं तो कुछ लोग कहते हैं कि मैं आंटी की तरह दिखती हूं। इस कमेंट के बाद एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था-"आज नहीं तो कल तुम भी आंटी बन जाओगी। मैं 38 साल की हूं, लेकिन मैं अभी भी हॉट हूं।"

चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे मेरे पति

उसी दौरान एक्ट्रेस ने कहा था-" खुद का मुंह बंद ही रखो। तुम कौन हो जो मैं तुम्हारे लिए खुद को बदल लूं। मैं जो हूं वही हूं और मैं जैसी हूं, उसमें बहुत खुश हूं।"प्रियामणि को उनकी शादी के लिए काफी ज्यादा ट्रोल किया जाता है। एक बार एक्ट्रेस ने कहा था कि ट्रोलर्स का मुझ पर असर पड़ा। ना केवल मुझ पर बल्कि मेरे परिवार को भी इन चीजों का असर पड़ता है, लेकिन मुझे कहना होगा कि मेरे पति चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे। प्रियामणि 'जवान' और 'मैदान' से लेकर वेब शो 'फैमिली मैन' में नजर आ चुकी हैं। फैंस ने उनकी जवान में काफी ज्यादा पसंद की थी। बता दें शाहरुख खान ने भी एक्ट्रेस की तारीफ की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article