Hansika Motwani Files Defamation Case Against Her Ex Sister In Law: टीवी से फिल्मों तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हंसिका मोटवानी का बीते मार्च में तलाक हुआ है। एक्ट्रेस का शादी के 4 साल बाद पति सोहेल कथुरिया से तलाक हुआ। लेकिन इस बार हंसिका मोटवानी एक पारिवारिक मामले के कारण चर्चा में आ गई हैं। हंसिका मोटवानी ने अपनी एक्स भाभी मुस्कान नैंसी जेम्स के खिलाफ 2 करोड़ के मानहानि का मुकदमा किया है। इतना ही नहीं, हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने केस में मुस्कान नैंसी जेम्स (Muskaan Nancy James) से सरेआम माफी की मांग की, साथ ही उनपर व परिवार के खिलाफ लगाए आरोपों पर भी जवाब मांगा है। हंसिका मोटवानी ने बताया कि उनकी भाभी मुस्कान नैंसी जेम्स ने ये आरोप कर्ज न चुकाने के लिए लगाए थे। यह भी पढ़ें: तलाक के बाद पहली बार सामने आईं हंसिका मोटवानी, स्वर्ण मंदिर पहुंच किये दर्शन; बोलीं- हमेशा उन्होंने थामा...
क्या है पूरा मामला
मुस्कान नैंसी जेम्स (Muskaan Nancy James) ने एक्स पति व हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) के भाई प्रशांत मोटवानी के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। ऐसे में हंसिका मोटवानी ने अपनी एक्स-भाभी के खिलाफ मानहानि केस करते हुए कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह एक्ट्रेस मुस्कान नैंसी पर भविष्य में ऐसा बयान देने के लिए रोक लगाएं। हंसिका मोटवानी ने एडवोकेट अदनान शेख की मदद से कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका के मुताबिक, हंसिका मोटवानी का कहना है कि उनकी भाभी मुस्कान नैंसी जेम्स ने 27 लाख रुपये का कर्ज चुकाने से बचने के लिए ये अपमानजनक आरोप लगाए और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। हंसिका ने बताया कि मुस्कान नैंसी जेम्स ने शादी के खर्च के लिए उनके भाई से 27 लाख रुपये उधार लिये थे। यह भी पढ़ें: Shaka Laka Boom Boom से घर-घर में छाने वाले ये स्टार्स आज जी रहे हैं ऐसी जिंदगी, एक कह दिया दुनिया को अलविदा

फोटो क्रेडिट- ट्विटर
हंसिका मोटवानी ने एक्स-भाभी से वापस मांगे पैसे
हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने याचिका में बताया कि उन्होंने कई बार एक्स-भाभी मुस्कान नैंसी जेम्स (Muskaan Nancy James) से पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्होंने नहीं दिये। हंसिका ने अपनी याचिका में साफ किया कि उनका भाई और मुस्कान की शादी में कोई दखल नहीं रहा, क्योंकि वह उनके साथ नहीं रहती थीं। ना ही उन्हें इस बात का अंदाजा था कि कपल के बीच दरार कब आनी शुरू हुई।
